Priyanka Chopra: अचानक इंस्टाग्राम से गायब हो गया था प्रियंका चोपड़ा का अकाउंट
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद भले ही देश में न रहती हों लेकिन आज भी वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और फैंस भी उनकी हर एक पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं, लेकिन आज अचानक जब फैंस ने उनका अकाउंट सर्च किया तो 'नो रिजल्ट' शो होने लगा, जिसके बाद फैंस परेशान हो गए और उन्होंने प्रियंका की टीम से संपर्क किया।
इंस्टाग्राम से गायब हुईं प्रियंका, जानिए क्या है माजरा?
Priyanka Chopra Instagram: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनके इंस्टाग्राम से सारे फोटो, वीडियो और पोस्ट गायब हो गए. इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका अकाउंट भी नहीं दिखाई दे रहा था. अचानक प्रोफाइल गायब हो जाने से प्रियंका (Priyanka Chopra) भी डर गईं, उन्हें समय नहीं आया कि आखिर ये क्या हो रहा है. जानी-मानी हस्तियों के अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरें सामने आती रहती हैं, एक समय के लिए प्रियंका को भी लगा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. हालांकि ऐसा कुछ नहीं था. कुछ घंटे बाद उनका अकाउंट वापस से एक्टिवेट हो गया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है। जी हाँ, और जैसे ही एक्ट्रेस से जुड़ी यह खबर आई फैंस परेशान हो गए हैं। दरअसल उनका अकाउंट अचानक से गायब हो जाने से उनके फैंस कंफ्यूज हो गए हैं और इंस्टाग्राम से गायब हुईं प्रियंका, जानिए एक्ट्रेस के तमाम फैंस ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज पर पोस्ट कर इस बारे में सवाल कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर चल रहे इस कन्फ्यूजन को प्रियंका की टीम ने सुलझाया।
दरअसल, टीम ने जानकारी साझा की है कि प्रियंका का अकाउंट कुछ समय से डाउन था और इसे पीछे से रिस्टोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाता अभी बैकअप मोड पर है और जल्द ही ठीक हो जाएगा। आप सभी को बता दें कि आज प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से गायब हो गया था । इसको लेकर उनकी टीम ने फैंस का भ्रम दूर करते हुए कहा कि अकाउंट को रिस्टोर किया जा रहा है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के साथ प्रियंका के फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस के हैंडल को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है। आप सभी को यह भी बता दें कि प्रियंका ने अपनी एक्टिंग से लाखों दिल जीते हैं और उन्होंने अपने दम पर फैन फॉलोइंग बना ली है।
80 मिलियन फॉलो
एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 80 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और मालूम है कि प्रियंका देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। वह अपने निजी जीवन से लेकर फिल्मों तक सब कुछ बताने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लेती हैं। वह जल्द ही फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं।