Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड में अभिषेक मल्हान को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अभिषेक को जमकर ताने मारे।
लगाई जमकर फटकार
इसके बाद सलमान कहते हैं, "हम तो आपके शुक्रगुजार हैं, आप न होते तो हमारे शो का क्या होता?" फिर सलमान खान अभिषेक से कहते हैं कि आप फॉलोअर्स को फॉलो कर रहे हैं न कि वो आपको। सलमान की आंखों में गुस्सा साफ नजर आ रहा था। आपको बता दें कि शो में अभिषेक ने हाल ही में अपने फॉलोअर्स का रुतबा दिखाते हुए कुछ बातें कही थीं। जिसके कारण सलमान ने उन्हें फटकार लगाई।
Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट को दुलार और अभिषेक मल्हन को दुत्कार, क्या सलमान खान हैं बायस्ड? लोगों ने लगा दी लंका
'बिग बॉस ओटीटी 2' के आखिरी वीकेंड के वार पर सलमान खान ने अभिषेक मल्हन की क्लास लगाई। उन्होंने अभिषेक को कसकर डांटा कि उन्हें क्यों फिनाले के रिजल्ट से पहले ये घमंड है कि वही शो जीत रहे हैं। वह क्यों अपने फॉलोअर्स का ताव दिखाते हैं। अभिषेक मल्हन ने अपनी मां से बात करते हुए कहा था कि वह कभी भी वाइल्ड कार्ड (एल्विश यादव) को विनर के रूप में नहीं देखते हैं। इन सभी बातों को लेकर वीकेंड के वार पर सलमान खान का गुस्सा फटा। मगर दूसरा पहलू ये भी रहा कि फैंस कुछ प्वाइंट्स पर सलमान खान से भी नाराज हो गए। उन्होंने मेकर्स पर भी सवाल उठाए कि वह क्यों अभिषेक की गेम फिनाले से जस्ट पहले खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इन सभी बातों को लेकर ट्विटर पर काफी गरमा गरमी देखने को भी मिली।
Salman Khan ने अभिषेक से सबसे पहले फॉलोअर्स वाली बात की। बिग बॉस ने तो ये भी कहा कि अगर सलमान खान के सभी प्लेटफॉर्म के फॉलोअर्स गिन लें तो 100 मिलियन (Salman Khan Instagram Followers 2023) से भी अधिक है। आखिर क्यों सोशल मीडिया इंन्फ्लूएंसर फैन फॉलोइंग का ताव दिखा रहे हैं। इस पर फैंस की ये नाराजगी देखने को मिली कि जबरदस्ती इस बात को उन्होंने ज्यादा बढ़ाया। जबकि Abhishek Malhan अपनी बात को पहले ही साफ कर चुके थे कि उनकी इंटेशन अलग थी। वह बिग बॉस को खुद से बड़ा मानते हैं। वह ये कहना चाह रहे थे कि वह अपने साथ अपने फैंस को शो में लाए हैं, लाजमी हैं जितने भी उनके फैंस हैं वो भी शो के साथ जुड़े होंगे।